Monday, July 1, 2019

जो जोनस,सोफी टर्नर की शादी में देसी अंदाज में दिखी प्रियंका चोपड़ा

जो जोनस,सोफी टर्नर की शादी में देसी अंदाज में दिखी प्रियंका चोपड़ा: निक जोनस के भाई जो जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हॉलीवुड मूवी ‘गेम्स ऑफ़ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री सोफी टर्नर और जो जोनस ने फ्रांस में एक बार फिर शादी रचाई है। इस शादी में सबकी निगाहें दूल्हा-दुल्हन से हटकर केवल प्रियंका चोपड़ा पर टिकी हुई थी। जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में प्रियंका चोपड़ा भारतीय पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही है। पश्चिम सभ्यता के माहौल में भी प्रियंका चोपड़ा ने जो और सोफी की शादी में साड़ीको चुना है। प्रियंका पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। प्रियंका चोपड़ा ने जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

No comments:

Post a Comment