Friday, July 5, 2019

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी को मद्रास हाई कोर्ट ने 30 दिन की पैरोल दी

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी को मद्रास हाई कोर्ट ने 30 दिन की पैरोल दी: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी उम्रकैद की सजा भुगत रही है और काफी लंबे समय से जेल में रह रही है। मद्रास हाई कोर्ट ने अब बेटी की शादी के लिए उनको 30 दिन की पैरोल दे दी है। उनकी बेटी लंदन में रह रही है। इसकी जानकारी एएनआई ने ट्वीट कर दी। एएनआई ने लिखा ,” मद्रास उच्च न्यायालय ने अपनी बेटी की शादी की व्यवस्था करने के लिए नलिनी को एक महीने के लिए पैरोल दी है जो लंदन में रहती है।”

No comments:

Post a Comment