Saturday, July 20, 2019

दिल्ली की पूर्व मुख्यमत्री शीला दीक्षित का दिल दौरा पड़ने से निधन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री 'शीला दीक्षित' का दिल का दौरा पड़ने से 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री लंबे समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज दिल्ली के 'एस्कॉर्ट हॉस्पिटल' में चल रहा था।
शीला दीक्षित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थी। 1998 में उनके दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष रहते हुए भारतीय जनता पार्टी से दिल्ली की सत्ता छीनी थी। उसके बाद लगातार शीला दीक्षित 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रही। हालांकि साल 2013 में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से विधान सभा चुनाव हार गई थी।
इस साल शीला दीक्षित को एक बार फिर दिल्ली की 'बागडौर' सौंपी गई थी। शीला दीक्षित को कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित किया था। दिल्ली सरकार ने शीला दीक्षित के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
'शीला दीक्षित' साल 2014 में केरल की 'राज्यपाल' भी रह चुकी हैं। वह 1984 से 1989 तक यूपी के 'कन्नौज' की सांसद भी रह चुकी थी। उनके पास विशाल राजनीतिक अनुभव था। शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। दिल्ली को बेहतर शहर बनाने का श्रेय शीला दीक्षित को जाता है। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में कई फ़्लाईओवर ब्रिज़ बने और उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया।
शीला दीक्षित का विवाह स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व केंद्रीय 'मंत्री उमा शंकर दीक्षित' के बेटे विनोद दीक्षित के साथ हुआ था।

No comments:

Post a Comment